देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के चुंगी नाका बस स्टैंड स्थित बाजार क्षेत्र में निजी ड्रोन कैमरे से कथित रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने का मामला सोमवार को तूल पकड़ गया। व्यापार मंडल ने पुलिस थाने पहुंचकर थानाधिकारी सीआई शेर सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपते हुए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
व्यापार मंडल ने शिकायत में आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट अनुमति के बाजार, दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार ड्रोन से रिकॉर्डिंग की जा रही थी, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है तथा उनकी निजता प्रभावित होने की आशंका है। शिकायत में संजय पुत्र भगवान दास, रचित संजय पुत्र संजय टिबरेवाल, नितिन सोनी पुत्र रामगोपाल सोनी सहित एक अन्य व्यक्ति का उल्लेख किया गया है।
थानाधिकारी सीआई शेर सिंह राठौड़ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी, जिसके लिए लगभग 15 दिन का समय लगेगा। फिलहाल प्रकरण में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
व्यापार मंडल ने मांग की कि भविष्य में बिना अनुमति बाजार क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने और वीडियो रिकॉर्डिंग पर प्रभावी रोक लगाई जाए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटीक सहित कल्याण सिंह, नूतन सिहाग, मनोज सैन, खेम सिंह, अमर सिंह, जय सिंह, शफीक टेलर, धर्मपाल तालणिया, सुमेर सिंह, अजय राव, राकेश चौधरी, चांदमल राव, पवन प्रजापत, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us