[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चैनरूप दायमा को सामाजिक कार्यों के लिए मिला सम्मान:केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बीकानेर में एक कार्यक्रम में किया सम्मानित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चैनरूप दायमा को सामाजिक कार्यों के लिए मिला सम्मान:केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बीकानेर में एक कार्यक्रम में किया सम्मानित

चैनरूप दायमा को सामाजिक कार्यों के लिए मिला सम्मान:केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बीकानेर में एक कार्यक्रम में किया सम्मानित

छापर : छापर कस्बे के सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक चैनरूप दायमा को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में हॉटल फैडरेशन ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया।

यह सम्मान समारोह हॉटल कपिलधारा बैंंकवेट एण्ड मैरिज गार्डन बीकानेर में आयोजित किया गया था। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने “एक विरासत, एक अवसर – बीकानेर” नामक इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दायमा को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि चैनरूप दायमा को पहले भी राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा जा चुका है। उन्हें सामाजिक, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए जिला और प्रदेश स्तर पर कई बार सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत और खाजूवाला विधायक विश्वनाथ भी उपस्थित रहे।

Related Articles