[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में आंगनबाड़ी कर्मियों ने निकाली रैली:लंबित भुगतान और नियमितिकरण की मांग, कहां- 5 दिन में हो समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में आंगनबाड़ी कर्मियों ने निकाली रैली:लंबित भुगतान और नियमितिकरण की मांग, कहां- 5 दिन में हो समाधान

सरदारशहर में आंगनबाड़ी कर्मियों ने निकाली रैली:लंबित भुगतान और नियमितिकरण की मांग, कहां- 5 दिन में हो समाधान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सरदारशहर में अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ, जिला चूरू के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्राम साथिनों ने सोमवार को विरोध रैली निकाली। यह रैली पुरानी कलेक्ट्रेट से महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय तक निकाली गई। प्रदर्शनकारी लंबित भुगतान, नियमितीकरण और विभिन्न मांगों के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे थे।

लंबित भुगतानों के जल्द निस्तारण की मांग

रैली के बाद, संघ पदाधिकारियों ने विभागीय अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्राम साथिनों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति पर पेंशन एवं ग्रेच्युटी का लाभ उपलब्ध कराने, मानदेय का एकमुश्त भुगतान करने और सभी प्रकार के लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गई है।

कई महीनों से बकाया इन्सेंटिव

संघ की जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी नाई ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) का भुगतान वर्ष 2022 से लंबित है। इसके अतिरिक्त, मोबाइल रिचार्ज मद की राशि, सामुदायिक उत्सव, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यों का इंसेंटिव भी कई महीनों से बकाया है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों को वर्ष में केवल 11 माह का ही मानदेय मिलता है और प्रत्येक वर्ष फरवरी माह का भुगतान बैंक खातों में दर्ज नहीं किया जाता। प्रशिक्षण के दौरान उपयोग में आने वाली टीएलएम सामग्री भी कर्मचारियों को अपने खर्च पर खरीदनी पड़ती है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।

पांच दिनों में समाधान की मांग

मंजू कुमारी नाई ने चेतावनी दी कि यदि आगामी पांच दिनों में मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 16 जुलाई से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं अन्य महिला कर्मचारी कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

इस दौरान रमेश तेतरवाल, लक्ष्मी कंवर, प्रतिभा, सरोज, दुर्गा, मीनाक्षी, प्रमिला सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं अन्य महिला कर्मचारी मौजूद रहीं।

Related Articles