सरदारशहर में बोलेरो और कार की टक्कर, दो घायल:ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, बंधनाऊ-सवाई के पास हुआ हादसा
सरदारशहर में बोलेरो और कार की टक्कर, दो घायल:ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, बंधनाऊ-सवाई के पास हुआ हादसा
सरदारशहर : सरदारशहर-बीकानेर मुख्य सड़क पर सोमवार को बंधनाऊ और सवाई गांव के बीच बोलेरो और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वरना कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सरदारशहर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर से दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
मौके पर जमा हुए लोग
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रत्यक्षदर्शी मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।

स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड नहीं होने पर जताई नाराजगी
स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि सरदारशहर-बीकानेर मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक बोर्ड नहीं हैं, जिससे वाहन तेज गति से चलते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को इस बारे में कई बार सूचित किया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सरदारशहर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली है। पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया है, जो दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस घायल व्यक्तियों की स्थिति और घटना से संबंधित अन्य जानकारी भी जुटा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2254457


