कूलर में स्प्रे कर परिवार को किया बेहोश:कायमनगर में 2 घरों से लाखों के गहने और नकदी की पार
कूलर में स्प्रे कर परिवार को किया बेहोश:कायमनगर में 2 घरों से लाखों के गहने और नकदी की पार
चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र के कायमनगर में रविवार रात चोरों के एक संगठित गिरोह ने 2 मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बेहोश कर लाखों रुपए के नगदी और जेवरात चुरा लिए। चोर पहले मकानों की चारदीवारी फांदकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने लोहे की जाली का गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया। आरोप है कि घर के भीतर सो रहे परिवार के लोगों को गहरी नींद में रखने के लिए कूलर में बेहोश करने वाला स्प्रे किया गया था।
महिलाओं के पहने हुए गहने भी उतार ले गए
परिवार के सदस्य बेखबर होकर सोते रहे और चोरों ने आराम से पूरे घर की तलाशी ली। बदमाशों ने सबसे पहले महिलाओं के कानों में पहनी बालियां और गले में पहने सोने के आभूषण उतारे। इसके बाद जिन कमरों में परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, उनके दरवाजों को बाहर से कुंदा लगाकर बंद कर दिया, ताकि कोई जागने पर बाहर नहीं निकल सके।
तीसरे मकान में भी की चोरी की कोशिश
चोरों ने अलमारियों के ताले और गेट तोड़कर नकदी व जेवरात समेट लिए। जानकारी के अनुसार, नूरजहां के मकान से करीब 40 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने चोरी हुए। वहीं, मोहम्मद आतिफ के घर से करीब 50 हजार रुपए नकद और जेवर चुरा लिए गए। गिरोह ने एक अन्य मकान में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां चोरी की वारदात नहीं हो सकी।
सुबह सामान बिखरा और अलमारियों ताले टूटे मिले
सुबह जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो कमरों के दरवाजे बाहर से बंद मिले। किसी तरह बाहर निकलने पर घरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां टूटी हुई मिलीं। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2254464


