[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में 15 जुलाई को होगा रक्तदान शिविर:स्व. रीटा चंद्र सक्सैना की पुण्यतिथि पर होंगे कार्यक्रम, जिम्म्मेदारियां बांटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में 15 जुलाई को होगा रक्तदान शिविर:स्व. रीटा चंद्र सक्सैना की पुण्यतिथि पर होंगे कार्यक्रम, जिम्म्मेदारियां बांटी

रींगस में 15 जुलाई को होगा रक्तदान शिविर:स्व. रीटा चंद्र सक्सैना की पुण्यतिथि पर होंगे कार्यक्रम, जिम्म्मेदारियां बांटी

रींगस : रींगस कस्बे में 15 जुलाई को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों का शुभारंभ सोमवार को भातरों के मोहल्ले में पोस्टर विमोचन के साथ हुआ। यह शिविर जनसेविका और शिक्षाविद स्व. रीटा चंद्र सक्सैना की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

रक्तदान के महत्व के बारे में बताया

कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय सक्सैना ने बताया कि स्व. रीटा चंद्र सक्सैना रींगस और आसपास के क्षेत्रों में एक प्रमुख समाज सुधारक और शिक्षाविद थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने में समर्पित किया।

डॉ. सक्सैना ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह घायल व्यक्तियों की जान बचाने और विभिन्न बीमारियों के दौरान रक्त की आवश्यकता पूरी करने में सहायक है। रक्त के अभाव में लोगों के जीवन पर संकट आ सकता है।

ब्लड डोनेट के लिए किया प्रोत्साहित

रोटरी क्लब के जोन कॉर्डिनेटर डॉ. भंवर सिंह ताखर और चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता ने आमजन से सीधे संपर्क कर उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

इस बैठक में शिविर के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियां भी बांटी गईं। डॉ. अजय सक्सैना के साथ अर्जुन सिंह, दीपक बाजिया, अमित शर्मा, रघुनाथ सिंह जाट, मुकेश वंशिका, नरेंद्र कुमावत और मुकेश शर्मा को अलग-अलग कार्य सौंपे गए। इस अवसर पर अनेक संगठनों और संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Related Articles