निमेड़ा के बलाईयों के मोहल्ले में जल जीवन मिशन का काम अधूरा
मोहल्ले के 17 परिवार स्वच्छ पेयजल सुविधा से वंचित, आंदोलन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत निमेड़ा के वार्ड नंबर 4 स्थित बलाईयों के मोहल्ले में जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे कार्यों को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष है। यहां 17 परिवारों को अभी तक पानी की पाइपलाइन का लाभ नहीं मिल पाया है।
पाइपलाइन बिछाकर काम अधूरा छोड़ा :
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने पानी की पाइपलाइन मुख्य रास्ते तक ही बिछाकर कार्य अधूरा छोड़ दिया है। इसके चलते मोहल्ले के अंदर रहने वाले 17 परिवार स्वच्छ पेयजल सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन वार्ड नंबर 4 के ये परिवार अभी भी इस सुविधा से वंचित हैं, जो योजना की मूल भावना के विपरीत है।
17 परिवार स्वच्छ पेयजल सुविधा से वंचित :
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बलाईयों के मोहल्ले में सभी 17 परिवारों तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने अधूरे कार्यों की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की भी मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2254274


