अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में एक गिरफ्तार:पचेरी कलां में पुलिस ने 37 लीटर शराब, 32 बीयर बोतलें जब्त की
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में एक गिरफ्तार:पचेरी कलां में पुलिस ने 37 लीटर शराब, 32 बीयर बोतलें जब्त की
पचेरी कलां : पचेरी कलां थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खोखे से 37 लीटर अंग्रेजी शराब और 32 बीयर की बोतलें जब्त कीं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और बुहाना वृत्ताधिकारी नोपाराम भाकर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि छोटी पचेरी क्षेत्र में पुराने टोल के पास सड़क किनारे एक खोखे में अवैध शराब रखी हुई है।
सूचना के आधार पर, उपनिरीक्षक शीशराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां खोखे के बाहर बैठे व्यक्ति ने अपनी पहचान पचेरी खुर्द निवासी महिपाल पुत्र श्रीराम के रूप में बताई। पुलिस ने खोखे की तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बोतलें, अद्धे और पव्वे के साथ 32 बीयर की बोतलें बरामद हुईं। जब आरोपी महिपाल से शराब रखने का लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई वैध अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद, पुलिस ने कुल 37 लीटर अंग्रेजी शराब और 32 बीयर की बोतलें जब्त कर आरोपी महिपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शीशराम, हेड कांस्टेबल अमर सिंह और कांस्टेबल हंसराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2254468


