[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सिंघाना : नगर पालिका सिंघाना के अधिशासी अधिकारी को सोमवार को नगर हित एवं आमजन की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में पुराना सीएचसी (सिटी हॉस्पिटल), पुरानी सब्जी मंडी में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पेयजल और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई। बताया गया कि इन सुविधाओं के अभाव में मरीजों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा वार्ड संख्या 29 के सराय मोहल्ला से पुरानी सब्जी मंडी तक पीडब्ल्यूडी सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं की आशंका जताते हुए आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई। साथ ही विद्युत पोल लगाने के दौरान खोदे गए गड्ढों को तत्काल भरवाने तथा सड़क की मरम्मत कराने की भी मांग उठाई गई।

ज्ञापन में सिंघाना शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी की गई, ताकि लोगों को रात के समय बेहतर सुविधा मिल सके।

इस दौरान निवर्तमान वाइस चेयरमैन विक्रम सिंह, निवर्तमान पार्षद अमित शर्मा, हेमंत शर्मा, राज कन्या, राजेश मीणा, समाजसेवी मैक्स नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज्ञापन के माध्यम से अधिशासी अधिकारी से जनहित को प्राथमिकता देते हुए सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।

Related Articles