खाद्य सुरक्षा योजना : खराब गेहूं देख भड़के ग्रामीण
खाद्य सुरक्षा योजना : खराब गेहूं देख भड़के ग्रामीण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
छापर : खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वितरित किए जा रहे गेहूं की गुणवत्ता को लेकर शुक्रवार को ग्राम चाड़वास में ग्रामीणों का आक्रोश सामने आ गया। वार्ड संख्या-12 की उचित मूल्य की दुकान से मिले गेहूं में रेत, काले दाने और अन्य अशुद्धियां होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण खराब गेहूं के बोरे लेकर सीधे ग्रामीण सेवा शिविर पहुंच गए। उन्होंने तहसीलदार अमरसिंह के समक्ष बोरे खोलकर गेहूं की गुणवत्ता दिखाई और राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाए।
ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं न तो खाने योग्य है और न ही पशुओं के उपयोग लायक। शिकायत के बावजूद संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण गेहूं उपलब्ध कराने की मांग की।
सरपंच कांता गोदारा ने भी निम्न गुणवत्ता का खाद्यान्न वितरण को गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की मामला तूल पकड़ने पर उचित मूल्य की दुकान के वितरक ने कई उपभोक्ताओं का खराब गेहूं बदलकर साफ गेहूं उपलब्ध कराया। तहसीलदार अमरसिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि निम्न गुणवत्ता का गेहूं आपूर्ति व्यवस्था तक कैसे पहुंचा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2251925


