[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर की बेटी प्रेरणा तेजस्वी बनी एयर होस्टेस, भव्य स्वागत से गूंजा नगर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर की बेटी प्रेरणा तेजस्वी बनी एयर होस्टेस, भव्य स्वागत से गूंजा नगर

सीमित संसाधनों में हासिल की सफलता, युवाओं और बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : छोटे शहर से बड़े सपनों को साकार करने वाली बीदासर की होनहार बेटी प्रेरणा तेजस्वी का एयर होस्टेस के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। बीदासर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों, समाज के लोगों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया।

ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और जोरदार अभिनंदन के बीच प्रेरणा का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने समारोह में भाग लेकर उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

प्रेरणा तेजस्वी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीदासर में ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लगातार मेहनत और लगन से तैयारी की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता हासिल की।

स्वागत समारोह में मौजूद गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और शिक्षकों ने कहा कि प्रेरणा की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है और इससे अन्य युवतियों को भी अपने सपनों को साकार करने का हौसला मिलेगा।

इस अवसर पर प्रेरणा तेजस्वी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने युवाओं से कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर जारी रहे, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने बेटियों से भी आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करने और हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना करने का संदेश दिया।

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रेरणा तेजस्वी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संजय तेजस्वी, हुकमीचंद सिंगी, विमल कुमार टेलर, धर्मचंद लोहिया, मगराज लोहिया सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles