आचार्य महाश्रमण का 107वां जन्मोत्सव ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में मनाया
आचार्य महाश्रमण का 107वां जन्मोत्सव ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में मनाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण का 107वां जन्मोत्सव शनिवार को ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। साध्वी मंडल के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र और मंगलाचरण से हुई। इसके बाद वक्ताओं ने आचार्य महाश्रमण के तप, त्याग, अनुशासन और आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
साध्वी मंडल ने भजनों, गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बनाया। साध्वी श्रीजी ने अपने प्रवचन में कहा कि तेरापंथ की गौरवशाली परंपरा समाज को सदाचार, संयम और आत्मशुद्धि का मार्ग दिखाती रही है तथा आचार्य महाश्रमण का जीवन त्याग और साधना की मिसाल है।
कार्यक्रम में साध्वी चिन्मयप्रज्ञा, साध्वी इंदुप्रज्ञा, साध्वी दिव्यप्रज्ञा सहित अन्य साध्वी मंडल ने आचार्य महाश्रमण के जीवन पर आधारित गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2251925


