भोपालगढ़ में 114वें दिन भी धरना जारी, जनहित मांगों के समाधान की उठाई आवाज
भोपालगढ़ में 114वें दिन भी धरना जारी, जनहित मांगों के समाधान की उठाई आवाज
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ के ग्रामीणों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर धरना शुक्रवार को लगातार 114वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा दर्ज मुकदमों को वापस लेने, सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने तथा अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों के हमलों में मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
धरने की अध्यक्षता सीताराम कुमावत ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन ने मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र समाधान निकालने की अपील की।
धरने में गोकुलचंद सैनी, नवल पारीक, गजेंद्र पारीक, श्याम सिंह, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा, महावीर कुमावत, प्रदीप सिंह चौहान, नाथू सिंह मान्दरी, रोहिताश कला, ओमप्रकाश सैनी, पवन सिंह, नंदकिशोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2250219


