[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोंख सीएचसी में डॉ. संदीप शर्मा को श्रद्धांजलि: द्वादश पर चिकित्सकों व ग्रामीणों ने किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पोंख सीएचसी में डॉ. संदीप शर्मा को श्रद्धांजलि: द्वादश पर चिकित्सकों व ग्रामीणों ने किया नमन

पोंख सीएचसी में डॉ. संदीप शर्मा को श्रद्धांजलि: द्वादश पर चिकित्सकों व ग्रामीणों ने किया नमन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : किशोर कुमार

चंवरा : राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोंख में शुक्रवार को दिवंगत चिकित्सक डॉ. संदीप शर्मा की द्वादश (12वें) पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और क्षेत्र के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने बताया कि डॉ. संदीप शर्मा ने पोंख सीएचसी में 5 वर्ष 2 माह तक सेवाएं दीं। अपने मिलनसार स्वभाव, सेवा भावना और मरीजों के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र के लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई। उनके कार्यकाल को याद करते हुए सहयोगियों ने उनसे जुड़े कई प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए।

श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी सुरेश मीणा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. आनंदीलाल कुमावत, डॉ. एकता चौधरी, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी मोहनलाल सैनी, नर्सिंग अधिकारी मूलचंद सैनी सहित बड़ी संख्या में चिकित्साकर्मी, ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. संदीप शर्मा की सेवाएं और सरल व्यक्तित्व हमेशा याद किए जाएंगे।

Related Articles