महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत पिलानी में जागरूकता कार्यक्रम
छात्राओं को बताए सुरक्षा के अधिकार व हेल्पलाइन नंबर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’ के तहत पिलानी क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस की विभिन्न सुरक्षा सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत राधा कृष्ण बिरला स्कूल, हार्डवर्ड स्कूल पिलानी, अटल सेवा केंद्र नरहड़, सुरक्षा सखी, लकी लाइब्रेरी, विजय लाइब्रेरी, विकास लाइब्रेरी, ध्रुव लाइब्रेरी तथा कृष्णा कोचिंग पिलानी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों को कालिका यूनिट पिलानी की महिला कांस्टेबल अनीता एवं महिला कांस्टेबल मंजू ने महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की पहचान, उनसे बचाव के उपाय तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही राजस्थान पुलिस के राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी देकर उसे डाउनलोड भी कराया गया।
प्रतिभागियों को ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने, आपातकालीन सहायता प्राप्त करने और अन्य पुलिस सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया सरल तरीके से समझाई गई। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया धोखाधड़ी तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन का महत्व बताते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महिला कांस्टेबल अनीता एवं मंजू ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें इमरजेंसी हेल्पलाइन – 112, चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098, साइबर हेल्पलाइन – 1930 तथा महिला गरिमा हेल्पलाइन – 1090 शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250265


