बैलगाड़ी से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल, धीरवास बड़ा और तारानगर के बीच हादसा
बैलगाड़ी से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल, धीरवास बड़ा और तारानगर के बीच हादसा
चूरू : चूरू जिले के साहवा थाना क्षेत्र में धीरवास बड़ा और तारानगर के बीच एक बाइक आगे चल रही बैलगाड़ी से टक्करा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब शेरसिंह और बुधराम धानक (26) बाइक पर पाण्डुसर से अपने गांव जिगासरी बड़ी भादरा, हनुमानगढ़ लौट रहे थे। रामनिवास धानक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शेरसिंह तेज गति और लापरवाही से बाइक चला रहा था और उसने सही दिशा में जा रही बैलगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर गए।
घायल बुधराम और शेरसिंह को 108 एंबुलेंस से साहवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधराम धानक ने दम तोड़ दिया, जबकि शेरसिंह का इलाज जारी है।
डीबी अस्पताल के चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि जिगासरी बड़ी भादरा, हनुमानगढ़ निवासी रामनिवास धानक ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामनिवास ने बताया कि बुधराम उनका चचेरा भाई था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2248163


