ईंयारा स्कूल की बिल्डिंग का लोकार्पण:1.80 करोड़ रुपए की लागत से भामाशाह ने करवाया निर्माण, 12वीं तक डिजिटल पढ़ाई की सुविधा
ईंयारा स्कूल की बिल्डिंग का लोकार्पण:1.80 करोड़ रुपए की लागत से भामाशाह ने करवाया निर्माण, 12वीं तक डिजिटल पढ़ाई की सुविधा
बीदासर : बीदासर ब्लॉक के ईंयारा राजकीय माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को भामाशाह चैनाराम रामेश्वरलाल द्वारा 1.80 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए भवन का लोकार्पण हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने भवन का लोकार्पण किया।
नशे से दूर रहने का संदेश दिया
सीआर चौधरी ने कहा- बच्चों को हर तरह के नशे और ड्रग्स से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में व्यक्तित्व निर्माण का बड़ा महत्व है। इसके लिए देसी सात्विक भोजन करना, बड़ों का आदर करना, कई भाषाएँ सीखना और अच्छा पहनावा जरुरी है।
चौधरी में कहा कि आधुनिक युग में AI जैसे आए बदलावों के साथ किसानों को फूड प्रोसेसिंग व्यवसाय में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा आजकल बाजरा के बिस्किट बन रहे हैं। इस तरह के नवाचार होने चाहिए। चौधरी ने मौजूद किसानों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा लें। खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करें।

1 से 12वीं कक्षा तक डिजिटल पढ़ाई
प्राचार्य ओमनाथ सिद्ध ने भामाशाहों का आभार जताते हुए कहा कि यह स्कूल चूरू जिले का पहला ऐसा स्कूल बन गया है जिसमें कक्षा एक से 12 तक पूर्ण रूप से डिजिटल पढ़ाई होगी।
उन्होंने बताया कि 1.80 करोड़ रुपए की लागत से 6 कमरे, हॉल, बरामदा, मंच बनाए गए हैं। साथ ही 75 इंच के 6 डिजिटल फ्लैट बोर्ड भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम में लाडनूं के पूर्व प्रधान जगन्नाथ बुरड़क, रिद्धकरण लोमरोड़, ओमप्रकाश मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248168


