स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की 6,420 बोतलें जब्त,नमूना जांच को भेजा:भ्रामक लेबलिंग पर चिकित्सा विभाग की कार्रवाई
स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की 6,420 बोतलें जब्त,नमूना जांच को भेजा:भ्रामक लेबलिंग पर चिकित्सा विभाग की कार्रवाई
सरदाशहर : सरदाशहर में चूरू की खाद्य सुरक्षा टीम ने हनुमान ट्रेडर्स से स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की 250 एमएल की 6,420 बोतलें जब्त कीं। टीम ने उत्पाद का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, जयपुर भेजा है। यह कार्रवाई ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत हुई।
CMHO डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वरुण बेवरेज द्वारा निर्मित स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बोतलों पर “दिमाग को जगाए, शरीर में ऊर्जा भरे” जैसे भ्रामक दावे अंकित पाए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, ये दावे खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हैं और भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आते हैं।
उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाला विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। FSSAI के निर्देशों के अनुसार, कैफीनयुक्त पेय पदार्थों पर ‘एनर्जी ड्रिंक’, ‘स्पोर्ट्स ड्रिंक’ या ‘स्टिमुलेट्स माइंड’ जैसे दावों का उपयोग उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाला माना जाता है। विभाग ने हाल ही में संबंधित पेय पदार्थ निर्माता कंपनियों को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश और नोटिस जारी किए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा ने यह भी बताया कि अधिक कैफीन युक्त पेय पदार्थों का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों को ऐसे उत्पादों के सेवन में सावधानी बरतने की सलाह दी।
रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
जयपुर प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामलों में अभियान के दौरान लगातार निरीक्षण और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2248163


