‘मेरा पौधा, अणुव्रत के साथ’ अभियान का शुभारंभ, विद्यालयों में हुआ पौधारोपण
'मेरा पौधा, अणुव्रत के साथ' अभियान का शुभारंभ, विद्यालयों में हुआ पौधारोपण
रतनगढ़ : अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति रतनगढ़ ने पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत “मेरा पौधा, अणुव्रत के साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पंडितपुर से किया। अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार व्यास, समिति अध्यक्ष कुलदीप व्यास, उपाध्यक्ष अरुण रामगढ़िया, युवक संघ पंडितपुर अध्यक्ष विनोद कुमार चौमाल, भामाशाह जुगराज हीरावत तथा एसडीएमसी सदस्य रामावतार शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने “भोजराज हीरावत अणुव्रत वाटिका” में पौधे लगाए।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार व्यास ने कहा कि राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विद्यालयों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने इस दिशा में अणुव्रत समिति के योगदान की सराहना की।
समिति अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए कैरी बैग वितरण, ईको-फ्रेंडली उत्सव, सघन वृक्षारोपण और अणुव्रत वाटिका जैसे कार्यक्रम लगातार संचालित कर रही है। विद्यालय के संस्था प्रधान नरेंद्र सांकृत्य ने विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।
इसी क्रम में ग्राम लूंछ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़ के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण एवं पौध वितरण किया गया। विद्यालय में कनेर, गुड़हल, टीकोमा, गुलमोहर, जामुन, अनार, नीम, सहजन, शीशम सहित दुर्लभ फोग के पौधे लगाए गए तथा विद्यार्थियों को भी पौधे वितरित किए गए। प्रधानाचार्य शिवशंकर शर्मा ने अणुव्रत समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अणुव्रत वाटिका से विद्यालय परिसर की हरियाली और सौंदर्य में वृद्धि होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2245687

