चूरू में कांग्रेस नेताओं का स्वागत, साफा-शाल पहनाकर किया अभिनंदन
चूरू में कांग्रेस नेताओं का स्वागत, साफा-शाल पहनाकर किया अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी चिरंजीव राव, प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रद्युम्न सिंह, जिला प्रभारी हाकम खान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल के चूरू आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंखा सर्किल पर भव्य स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं बीकानेर जिला पीसीसी सहप्रभारी मुस्ताक खान के नेतृत्व में नेताओं को साफा और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सहारण, युवा कांग्रेस नेता हसन रियाज चिश्ती, पार्षद अंजनी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम बिजारणियां, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नरपत रोलन, छात्र नेता पुलकित चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2245686

