[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाडनूं के वार्ड सं. 34 व 35 के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन, 7 पट्टों का किया वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

लाडनूं के वार्ड सं. 34 व 35 के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन, 7 पट्टों का किया वितरण

उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : राज्य सरकार के निर्देशानुसार यहां नगर पालिका में लगाए जा रहे शहरी सेवा शिविर कार्यक्रम के तहत वार्ड सं. 34 व 35 के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने आकस्मिक रूप से पहुंच कर निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी लहुआ ने ईओ हरेन्द्र के साथ 69-क के 7 पट्टों का वितरण भी किया।

समस्त प्रतिवेदनों के निस्तारण पर पूरा ध्यान देने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अभी तक के सभी शिविरों में प्राप्त सारे प्रतिवेदनों की जानकारी विभागवार प्राप्त की। अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने उन्हें समस्त जानकारी से अवगत करवाया। एसडीएम ममता लहुआ ने शिविरों में मिले सभी प्रतिवेदनों के निस्तारण के सम्बन्ध में निर्देश दिये।

साथ ही उपखण्ड अधिकारी ने अन्य सभी विभागों जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, सामजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, रसद विभाग, आरयूडीआईपी से उनके विभागों से संबंधित फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

शिविर में नोडल प्रभारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक एवं सहायक नोडल एवं लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार बारासा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नन्दकिशोर चौधरी, लीडिंग फायरमैन बाबूलाल ठोलिया, कनिष्ठ सहायक रघुनाथदान चारण, संगीता कंवर सहित सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। इनके अलावा जन सामान्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी, निवर्तमान पार्षद बाबूलाल प्रजापत, मोहनसिंह चौहान, यशपाल आर्य, मदन गोपाल शर्मा, रामनिवास पारीक आदि भी शिविर के सहभागी बने।

Related Articles