[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर के उप महाप्रबंधक व वरिष्ठ अधिकारियों ने किया आरसेटी चूरू का दौरा, प्रशिक्षणार्थियों से किया संवाद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर के उप महाप्रबंधक व वरिष्ठ अधिकारियों ने किया आरसेटी चूरू का दौरा, प्रशिक्षणार्थियों से किया संवाद

भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर के उप महाप्रबंधक व वरिष्ठ अधिकारियों ने किया आरसेटी चूरू का दौरा, प्रशिक्षणार्थियों से किया संवाद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का बुधवार को भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर के उच्च अधिकारियों की टीम ने दौरा किया। इस दौरे में भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर के उप महाप्रबंधक राव क्षितिजराज सिंह, एलडीओ रवि गहलावत और राजीव चौधरी आदि अधिकारियों ने आरसेटी संस्थान की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे ‘ब्यूटी पार्लर’ बैच की महिला प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया।

उप महाप्रबंधक राव क्षितिजराज सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों से उनके अनुभव पूछे और आरसेटी द्वारा दी जा रही ट्रेनिंग की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर न सिर्फ अपने परिवार को संबल प्रदान कर सकती हैं, बल्कि समाज के विकास में भी बड़ा योगदान दे सकती हैं।

एलडीओ रवि गहलावत और राजीव चौधरी ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंकों से मिलने वाली वित्तीय सहायता और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्थान के संकाय राजवीर सिंह राठौड़ व स्टाफ सदस्य विक्रम चांवरिया, अमित कुमार, नवाब खान, अनिल कुमार आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

Related Articles