सुजानगढ़-लाडनूं सीमा पर जलभराव से लोगों की परेशानी, 500 मीटर सड़क पर 3 फीट तक भरा पानी
सुजानगढ़-लाडनूं सीमा पर जलभराव से लोगों की परेशानी, 500 मीटर सड़क पर 3 फीट तक भरा पानी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की लाडनूं रोड पर जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं। डीएसपी कार्यालय से आगे करीब 500 मीटर तक सड़क पर दो से तीन फीट पानी जमा होने से पैदल आवागमन बंद हो गया है, जबकि वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यह इलाका चूरू और डीडवाना-कुचामन जिलों की सीमा पर होने के कारण दोनों प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। नगर परिषद सुजानगढ़ इसे लाडनूं की आसोटा ग्राम पंचायत का क्षेत्र बता रही है, जबकि लाडनूं प्रशासन का कहना है कि यहां पानी सुजानगढ़ शहर से आता है।
भाजपा नेता एडवोकेट मनीष दाधीच ने बताया कि एक वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी ने जल निकासी के लिए नाला और बोरिंग बनाई थी, लेकिन बोरिंग बंद होने से पानी सड़क पर भर रहा है। उन्होंने कहा कि बिना बारिश के भी यहां जलभराव रहता है और बारिश में हालात और गंभीर हो जाते हैं।
एडवोकेट विकास प्रजापत ने बताया कि जलभराव के कारण दुकानों पर ग्राहकों का आना कम हो गया है। वहीं, आसोटा के पूर्व उपसरपंच पप्पू मोयल ने कहा कि कई बार प्रशासन को शिकायत देने और जनसुनवाई में मुद्दा उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बुधवार को छोटू कायमखानी, सुनील शर्मा, रफीक खान, नंदू दास स्वामी, गोवर्धन गुर्जर, आरिफ खान और महबूब पलदार सहित कई स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर जल्द स्थायी समाधान की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2245687

