सीकर में रोडवेजकर्मी बोले- कंडक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं करेंगे:चूरू में कंडक्टर-ड्राइवर से मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सीकर में रोडवेजकर्मी बोले- कंडक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं करेंगे:चूरू में कंडक्टर-ड्राइवर से मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सीकर : सीकर के रोडवेज डिपो में ड्राइवर-कंडक्टरों और अन्य कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सीकर के कंडक्टर से चूरू में हुई मारपीट मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। रोडवेजकर्मियों ने नारे लगाते हुए लोक परिवहन और प्राइवेट बस की मनमानी पर लगाम लगाने की मांग की।
राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन (सीटू) के सहसचिव अरविंद मील ने बताया- सीकर डिपो में उप महासचिव श्योदाना राम शेषमा के नेतृत्व में चूरू में कंडक्टर सुरेंद्र कुमार के साथ कनेक्ट चौराहे पर प्राइवेट बस वालों के गुंडों ने मारपीट की। घटना के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने लोक परिवहन बसों, अवैध प्राइवेट बसों और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान गोपालस्वरूप जांगिड़, दिलीप मिश्रा, धुड़ाराम गुर्जर, कृष्ण जोशी, अशोक भाखर, विकास बिजारणियां, अरविंद मील, सत्यपाल सिंह मैकेनिक, नारायण सिंह, भोलाराम गुर्जर, जमनालाल घोषल्या, कुंभाराम चौधरी, नेमीचंद जाखड़, सुरेश चौधरी, गिरवर सिंह और रविंद्र फगेड़िया समेत काफी रोडवेज-कंडक्टर मौजूद थे।
कर्मचारी से मारपीट बर्दाश्त नहीं
सीटू के प्रदेशाध्यक्ष रामदेव सिंह टाकरिया ने कहा- ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ इस तरह की मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्कर्स यूनियन ने इस संबंध में चूरू के जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा- पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो चक्का जाम और आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस घटना के बारे में राजस्थान रोडवेज के उच्च प्रबंधन और परिवहन आयुक्त को भी जानकारी दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2245709

