रींगस में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ कार्यक्रम:न्यायिक मजिस्ट्रेट ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया
रींगस में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे' कार्यक्रम:न्यायिक मजिस्ट्रेट ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया
रींगस : रींगस कस्बे में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राज्यव्यापी फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ का आयोजन किया गया।
नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और वक्ता वरिष्ठ एवं सिविल न्यायाधीश संयोगिता गहलोत थीं। उन्होंने बच्चों और आमजन से सीधा संवाद करते हुए उन्हें नशे से दूर रहकर अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए प्रेरित किया। न्यायाधीश गहलोत ने इस दौरान विभिन्न प्रकार के नशों की लत, उनके गंभीर दुष्प्रभावों और उनसे बचाव के तरीकों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थान संरक्षक उदय भान धींगरा और निदेशक मल्लिका खत्री ने न्यायिक मजिस्ट्रेट संयोगिता गहलोत का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर लीगल एड सचिव अशोक गुर्जर, लीगल एड पीएलवी कमलकांत मिश्रा, रवि महरौली, विकेश शर्मा, बंशीधर खेदड़, अर्जुन कुमावत, बजरंग लाल, सुरेश जांगिड़, विजय डाबी, सुरेश गढ़वाल, बलवीर सिंह, सतवीर सिंह, रश्मि शर्मा, मन शर्मा, संजय कंवर, ममता शर्मा और नीर कंवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2245709

