[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं एसपी ऑफिस में सम्मान समारोह, अनिता पूनिया सम्मानित:महिला जागरूकता में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं एसपी ऑफिस में सम्मान समारोह, अनिता पूनिया सम्मानित:महिला जागरूकता में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र

झुंझुनूं एसपी ऑफिस में सम्मान समारोह, अनिता पूनिया सम्मानित:महिला जागरूकता में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र

चिड़ावा : राजस्थान पुलिस के महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत सरला पाठशाला, चिड़ावा की संचालिका अनिता पूनिया को महिला सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने अनिता पूनिया को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त बनाने में महिला वॉलंटियर्स और समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे कार्यों के लिए किया गया सम्मान अन्य लोगों को भी समाजहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर हुआ संवाद

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चयनित अन्य महिला वॉलंटियर्स को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, महिला हेल्पलाइन और जनभागीदारी जैसे विषयों पर संवाद सत्र आयोजित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अनिता पूनिया ने एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत और राजस्थान पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें महिला सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में आगे भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles