एचसीएल के सीएमडी ने किया केसीसी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
नए सॉफ्टवेयर और क्रेन का उद्घाटन, उत्पादन बढ़ाने व कर्मचारी हितों पर दिया जोर
खेतड़ीनगर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अनुपम मिश्र ने बुधवार को खेतड़ीनगर स्थित केसीसी प्रोजेक्ट का दौरा कर प्लांट और माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उत्पादन, सुरक्षा और कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
कॉपर क्लब में केसीसी इकाई प्रमुख पी.डी. बोहरा और खनन निदेशक जी.डी. गुप्ता ने साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सीएमडी का स्वागत किया। इसके बाद अनुपम मिश्र ने केसीसी प्लांट और खनन क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों पर भी दिया जोर
प्रशासनिक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएमडी ने उत्पादन, सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से सेवानिवृत्ति के बाद भी लंबे समय से कंपनी के साथ कार्यरत कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त नीति तैयार करने के निर्देश दिए।
उत्पादन बढ़ने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
अनुपम मिश्र ने कहा कि उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि केसीसी प्रोजेक्ट एशिया की प्रमुख तांबा परियोजनाओं में शामिल है और देश की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। तांबा उत्पादन बढ़ने से देश के विकास को भी गति मिलेगी।

नए सॉफ्टवेयर और क्रेन का उद्घाटन
दौरे के दौरान सीएमडी ने केसीसी में नए सॉफ्टवेयर और नई क्रेन का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर गोठड़ा ग्राम पंचायत की ओर से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया। कार्यक्रम में विपिन शर्मा, बिडदूराम सैनी, श्यामलाल सैनी सहित एचसीएल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2245435


