[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवा शिविर में रेल लाइन का किसानों ने किया जोरदार विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सेवा शिविर में रेल लाइन का किसानों ने किया जोरदार विरोध

सेवा शिविर में रेल लाइन का किसानों ने किया जोरदार विरोध

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

बेरी : नवलगढ़ से भजनगढ़ होते हुए सीमेंट प्लांट गोठड़ा तक प्रस्तावित रेल लाइन का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में बेरी में आयोजित ग्राम सेवा शिविर के दौरान प्रभावित किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और शिविर प्रभारी तहसीलदार भागीरथ मल यादव को जिला कलक्टर आशीष मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

किसान नेता विजेंद्र सिंह काजला ने किसानों की बेशकीमती कृषि भूमि को बचाने की मांग करते हुए रेल लाइन को पिलरों पर बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यदि भूमि अधिग्रहण किया जाता है तो कंपनी द्वारा पूर्व में तय 26 लाख रुपये प्रति बीघा को वर्तमान बाजार मूल्य का आधार मानते हुए उचित मुआवजा दिया जाए।

पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि किरण मील ने मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग उठाई, जबकि पूर्व सरपंच प्रभु सिंह ने किसानों के साथ न्याय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बेरी प्रशासक हकीलेश नायक ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि का मौके पर जाकर सर्वे नहीं किया गया। उन्होंने पूर्व सर्वे को निरस्त कर दोबारा निष्पक्ष सर्वे कराने, वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा देने, प्रभावित परिवारों को रेलवे एवं श्री सीमेंट कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराने तथा रेल लाइन के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने की मांग की।

ज्ञापन में किसानों ने रेलवे, जिला प्रशासन और सीमेंट कंपनी पर आज तक किसानों के साथ बैठकर कोई संवाद नहीं करने का भी आरोप लगाया। किसानों ने तहसीलदार से उनकी मांगों को मजबूती से जिला कलक्टर तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस पर तहसीलदार भागीरथ मल यादव ने किसानों को उनकी समस्याएं जिला प्रशासन तक पूरी गंभीरता से पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान ताराचंद भास्कर, नंदलाल गर्वा, मामराज मूंड, मोहित जांगिड़, चेताराम मील, राजेंद्र मील, मुकेश रॉयल, राजू मील, संतोष खेदड़, राहुल खेदड़, मनोज सैनी, भंवरलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि प्रस्तावित रेल लाइन के विरोध को लेकर पिछले माह किसान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत करा चुके हैं।

Related Articles