[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ कॉलेज में नए PG विषय शुरू करने की मांग:ABVP ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, बोले- मांग पूरी नहीं तो आंदोलन को मजबूर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ कॉलेज में नए PG विषय शुरू करने की मांग:ABVP ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, बोले- मांग पूरी नहीं तो आंदोलन को मजबूर

लक्ष्मणगढ़ कॉलेज में नए PG विषय शुरू करने की मांग:ABVP ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, बोले- मांग पूरी नहीं तो आंदोलन को मजबूर

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ स्थित राजकीय कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर नए विषय शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हित में जल्द से जल्द नए विषय शुरू करने की मांग रखी।

छात्र नेता गगन चौधरी ने बताया- कॉलेज में कई विषयों की उपलब्धता नहीं होने के कारण छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे कॉलेजों में प्रवेश लेना पड़ता है। इससे छात्रों का समय और आर्थिक संसाधन दोनों प्रभावित होते हैं।

छात्रों को मिले उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि छात्रों की संख्या और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए कॉलेज में जल्द नए पीजी विषय शुरू किए जाएं। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के छात्रों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे और उन्हें अन्य स्थानों पर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। परिषद ने कॉलेज प्रशासन से मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर शीघ्र कार्रवाई कराने की अपील की है।

मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान अनमोल चौधरी, रामदयाल चौधरी, प्रीतम बलारां, सरफराज जाजोद, अभिषेक, नितिन, नीरज, भरत, योगेश, वंश और प्रियांशु सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles