जहरीले जीव के काटने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, बकरी बाड़े की सफाई के दौरान हुआ हादसा
जहरीले जीव के काटने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, बकरी बाड़े की सफाई के दौरान हुआ हादसा
बबाई : बबाई थाना क्षेत्र की रसूलपुर पंचायत के ताल गांव में मंगलवार सुबह जहरीले जीव के काटने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाऊ और बाद में बीडीके जिला अस्पताल झुंझुनूं लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
सहायक थानाधिकारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि ताल निवासी तेजाराम पुत्र घीसाराम मेघवाल (72) अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनकी दो पुत्रियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। तेजाराम बकरियां पालकर अपना जीवन-यापन करते थे।
मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह बकरियों के बाड़े की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले जीव ने उनके दाहिने हाथ की छोटी उंगली पर काट लिया। घटना के बाद उन्होंने पास में रहने वाले अपने भतीजे को इसकी जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी बड़ाऊ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से बीडीके जिला अस्पताल, झुंझुनूं रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के भतीजे मदनलाल पुत्र सुल्तान सिंह मेघवाल की रिपोर्ट पर बबाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम करीब 6 बजे ताल गांव में किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2246605

