ग्रामीण सेवा शिविर में 14 परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी मिली राहत
ग्रामीण सेवा शिविर में 14 परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी मिली राहत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : मंडावा की ग्राम पंचायत महनसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान 14 पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे जारी कर लाभान्वित किया गया। शिविर में आवासीय पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में शंकरलाल, शंभू, नागेश, मीता सेन, जब्बार, आसा देवी एवं बलवीर सहित अन्य पात्र परिवार शामिल रहे। लाभार्थियों ने राज्य सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने आवास पर वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गया है, जिससे भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा मिलेगी।
शिविर के दौरान एक विवाह प्रमाण पत्र जारी किया गया, सात पेंशनधारियों का पेंशन सत्यापन किया गया, तीन पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा दस कृषकों के नाम राजस्व अभिलेखों में शुद्ध (संशोधित) किए गए। इन कार्यों से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर सहजता से प्राप्त हुआ।
शिविर में उपखंड अधिकारी विश्वमित्र मीणा, विकास अधिकारी अमित चौधरी, तहसीलदार शेर सिंह राठौर, ग्राम पंचायत प्रशासक विमल कंवर तथा ग्राम विकास अधिकारी ठाकुर राम की मुख्य भूमिका रही! अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन के लंबे समय से लंबित राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का त्वरित निस्तारण कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लाभार्थियों ने आवासीय पट्टे एवं अन्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर राज्य सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2243616

