[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से सामान चोरी:मालिक तो जमीन पर पड़े मिले टूटे ताले, CCTV फुटेज में दिखे 3 संदिग्ध,व्यापारियों में रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से सामान चोरी:मालिक तो जमीन पर पड़े मिले टूटे ताले, CCTV फुटेज में दिखे 3 संदिग्ध,व्यापारियों में रोष

सीकर में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से सामान चोरी:मालिक तो जमीन पर पड़े मिले टूटे ताले, CCTV फुटेज में दिखे 3 संदिग्ध,व्यापारियों में रोष

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर शहर के घंटाघर के पास बुधवार रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप के ताले तोड़ दिए। तोदी इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के मालिक ने जब सुबह दुकान खोली, तो उन्हें सामान गायब मिला। दुकान मालिक ने तुरंत कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और अब आसपास की दुकानों पर लगेCCTV कैमरों की मदद से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

पीड़ित दुकान मालिक अनिल तोदी ने बताया- बुधवार रात को मैं दुकान और गोदाम बंद कर घर चला गया था। गुरुवार सुबह जब मैं दुकान खोलने के बाद गोदाम पर पहुंचा, तो वहां तीनों गेट के ताले टूटे हुए जमीन पर पड़े थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। गोदाम में रखे कीमती पंखे, बिजली के तार और अन्य नए उपकरण गायब थे। चोरों ने केवल कीमती सामान पर ही हाथ साफ किया, जिसकी कुल कीमत 1 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

तीन संदिग्ध नाबालिग नजर आए

पुलिस ने जब आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तो उसमें तीन संदिग्ध नाबालिग नजर आए। फुटेज में देर रात ये तीनों संदिग्ध गोदाम की तरफ आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाल सुनील जांगिड़ ने बताया- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। स्थानीय स्तर पर संदिग्धों के हुलिए और उनके पुराने रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। उधर, शहर के मुख्य बाजार में हुई इस चोरी की वारदात से स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles