नेछवा ग्राम शिविर में किसान को मिला फार्म पॉन्ड अनुदान:सिंचाई समस्या हुई हल; कई योजनाओं का मौके पर ही निपटारा
नेछवा ग्राम शिविर में किसान को मिला फार्म पॉन्ड अनुदान:सिंचाई समस्या हुई हल; कई योजनाओं का मौके पर ही निपटारा
नेछवा : सीकर जिले के नेछवा तहसील के मीरण गांव में किसान भंवर सिंह को राजस्थान सरकार की कृषि विभाग योजना से लाभ मिला है। उन्हें फार्म पॉन्ड अनुदान मिलने से खेत में सिंचाई की समस्या दूर हो गई है। यह सहायता 2 जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से प्रदान की गई।
किसान भंवर सिंह लंबे समय से अपने खेत में सिंचाई के लिए पानी की कमी का सामना कर रहे थे। पानी की अनुपलब्धता के कारण उन्हें खेती में परेशानी हो रही थी। एक दिन उन्होंने मीरण के कृषि पर्यवेक्षक से मुलाकात की और अपनी समस्या बताई। कृषि पर्यवेक्षक ने उन्हें फार्म पॉन्ड अनुदान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद भंवर सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से फार्म पॉन्ड के लिए आवेदन किया।
आवेदन के बाद उन्हें प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई। स्वीकृति मिलने पर उन्होंने अपने खेत में फार्म पॉन्ड का निर्माण करवाया। निर्माण पूरा होने के बाद सरकार की ओर से अनुदान राशि प्राप्त हुई। इस अनुदान से भंवर सिंह की पानी की समस्या स्थायी रूप से हल हो गई है, जिससे उन्हें आर्थिक सहयोग भी मिला है। उन्होंने कृषि विभाग और सरकार के किसान कल्याणकारी कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2237284


