तारानगर जैन मंदिर चोरी: 72 घंटे में खुलासा:13 बेशकीमती अष्टधातु मूर्तियां बरामद करने के प्रयास जारी, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
तारानगर जैन मंदिर चोरी: 72 घंटे में खुलासा:13 बेशकीमती अष्टधातु मूर्तियां बरामद करने के प्रयास जारी, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
तारानगर : चूरू के तारानगर स्थित 1200 साल पुराने जैन मंदिर से 13 अष्टधातु मूर्तियों की चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मथुरा और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि गिरोह का 76 वर्षीय सदस्य धार्मिक व्यक्ति बनकर मंदिरों में रुकता और रेकी करता था, जिसके बाद साथी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
धार्मिक स्थल से चोरी के बाद बनी विशेष टीम
धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर तारानगर थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई और एएसआई सुमेर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय आसूचना के आधार पर जांच शुरू की।
अर्टिगा कार से मिला गिरोह का सुराग
जांच के दौरान वारदात में प्रयुक्त अर्टिगा कार की पहचान की गई। इसके बाद मथुरा परिवहन कार्यालय से वाहन मालिक की जानकारी जुटाई गई, जिससे आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता खुला। पुलिस ने मथुरा और दिल्ली में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

श्रद्धालु बनकर करता था मंदिरों की रेकी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा निवासी इसराइल भटियारा (54), विनोद कुमार शर्मा उर्फ लॉलीपॉप तथा भजनपुरा (दिल्ली) निवासी नित्यानंद बासनी (76) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि नित्यानंद खुद को कैंसर पीड़ित और धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताकर बड़े मंदिरों में पूजा के समय ठहरता था। वह मंदिर के खुलने-बंद होने का समय, सुरक्षा व्यवस्था और मूर्तियों की स्थिति की रेकी करता था। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
रिमांड पर पूछताछ, फरार आरोपियों की तलाश जारी
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनसे गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की गई बेशकीमती अष्टधातु मूर्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की विशेष टीम उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संभावित ठिकानों पर दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
खुलासे पर जैन समाज और व्यापारियों ने किया सम्मान
चोरी के मामले का 72 घंटे में खुलासा होने पर गुरुवार को तारानगर व्यापार मंडल, अग्रवाल महासभा, तेरापंथी महिला मंडल और जैन समाज के लोगों ने पुलिस टीम का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस दौरान स्थानीय व्यापारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2237294


