महिला कर्मचारियों ने मालिक को 6-मिनट में 43 चप्पल मारी:ब्यूटी पार्लर संचालक पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप, बोला-पीली सरसों, गंगाजल मिलाया
महिला कर्मचारियों ने मालिक को 6-मिनट में 43 चप्पल मारी:ब्यूटी पार्लर संचालक पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप, बोला-पीली सरसों, गंगाजल मिलाया
चूरू : चूरू जिले में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवतियों ने संचालक को 6 मिनट में 43 चप्पल मारी। युवतियों का आरोप है कि संचालक उनके पीने के पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर देने का प्रयास कर रहा था। युवतियों ने गुरुवार को पुलिस को शिकायत दी है। मामला सादुलपुर के एक ब्यूटी पार्लर का 29 जून का है। घटना का वीडियो आज सामने आया है। जिसमें संचालक पानी में कुछ मिलाते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद चार युवतियां संचालक को चप्पल से पीटती हुई दिख रही हैं। वहीं दूसरी ओर संचालक का कहना है कि उनका पार्लर ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए उन्होंने पार्लर में पीली सरसों के दाने छोड़े थे, साथ ही पानी में गंगाजल मिलाया था।
27 जून को संदेह हुआ, सबूत नहीं होने पर कुछ नहीं कहा
युवतियों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- वे मार्च 2026 से पार्लर में काम कर रही हैं। पार्लर संचालक भवानी शंकर खत्री पहले केवल हिसाब-किताब के लिए आता था, लेकिन बाद में वह पार्लर के अंदर आने की जिद करने लगा। 27 जून को हमें संदेह हुआ कि संचालक पीने के पानी में कुछ मिला रहा है। उस समय हमारे पास कोई ठोस सबूत नहीं था, जिसके बाद 29 जून को हम लोगों ने पार्लर में मोबाइल फोन का कैमरा ऑन करके रख दिया। संचालक पानी में कुछ मिलाते कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद हम लोगों ने परिजनों को सूचना दी और पार्लर छोड़ दिया।
राजगढ़ थाने में शिकायत देकर जांच की मांग की
इधर, सामने आए वीडियो में युवतियां संचालक भवानी शंकर को चप्पल से मारती हुई दिख रही हैं। चारों युवतियों ने गुरुवार को राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया- युवतियों ने ब्यूटी पार्लर संचालक के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी भवानी शंकर खत्री ने कहा- कुछ दिनों से मेरा पार्लर ठीक से नहीं चल रहा था, इसलिए मैंने पार्लर में पीली सरसों के दाने छोड़े थे, साथ ही पानी में गंगाजल मिलाया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2237284


