देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 21 जून की रात हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अंतर्राज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए हैं। पुलिस अब लूटे गए माल की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
घर में घुसकर परिवार को बनाया था बंधक
जानकारी के अनुसार 21 जून 2026 की रात मलसीसर रोड स्थित गाय वाली मूर्ति के पास एक मकान में 4-5 हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घुस आए। बदमाशों ने परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और सीसीटीवी का डीवीआर लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तक
महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने मामले के खुलासे के लिए पांच विशेष टीमें गठित कीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में थानाधिकारी श्रवण कुमार मील के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया।
जांच में सामने आया कि वारदात में दो स्कॉर्पियो गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने इन वाहनों की लोकेशन झुंझुनूं से राजगढ़, भादरा, हिसार, सोनीपत होते हुए बागपत और मेरठ तक ट्रेस की।

यूपी और दिल्ली-एनसीआर में दबिश देकर दबोचे आरोपी
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने पहले बागपत-मेरठ क्षेत्र से राशिद, सतार और सरफराज उर्फ भुटन को स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद मिले इनपुट के आधार पर दिल्ली-अलवर एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी कर मुख्य आरोपी राजीव उर्फ राजू खटा, जाहिद उर्फ लंबू और आरिफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी : राशिद कुरैशी (मेरठ, उत्तर प्रदेश), सतार (बागपत, उत्तर प्रदेश), सरफराज उर्फ भुटन (मेरठ, उत्तर प्रदेश), जाहिद उर्फ लंबू (बागपत, उत्तर प्रदेश), राजीव उर्फ राजू खटा (बागपत, उत्तर प्रदेश) व आरिफ (हापुड़, उत्तर प्रदेश)
कई राज्यों में चली पुलिस की कार्रवाई
आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने हिसार, चूरू, सीकर, हनुमानगढ़, जयपुर, नोएडा, बागपत, मुजफ्फरनगर और दिल्ली-एनसीआर सहित कई स्थानों पर लगातार दबिश दी। जांच में एफएसएल, एमओबी और एमआईयू टीमों का भी सहयोग लिया गया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। लूटा गया सामान बरामद करने तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इस पूरे ऑपरेशन में थानाधिकारी श्रवण कुमार मील, सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, दिनेश, विक्रम सिंह सहित साइबर सेल, कोतवाली, सदर, मलसीसर और धनूरी थाना पुलिस के 23 पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। हेड कांस्टेबल अमित तथा कांस्टेबल प्रवीण और योगेन्द्र सिंह के योगदान की भी पुलिस अधीक्षक ने सराहना की।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us