[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन पर गो-सेवा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन पर गो-सेवा

नंदीशाला में गोवंश को गुड़, हरा चारा और लापसी खिलाई, कार्यकर्ताओं ने किया सेवा कार्य

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन पर झुंझुनूं में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। इसी क्रम में स्थानीय नंदीशाला में गो-सेवा कार्यक्रम आयोजित कर गोवंश को गुड़, हरा चारा और लापसी खिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्यारेलाल डूकिया, अरुणा सियाग और महेश बसावतिया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए गोशाला में गोवंश की सेवा की गई।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि गो-सेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है तथा उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य करना प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने “गौ माता की जय” और “मदन राठौड़ जिंदाबाद” के नारे लगाए तथा प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व की सराहना की।

इस अवसर पर प्यारेलाल डूकिया, अरुणा सियाग, सीए लोकेश अग्रवाल, रवि लामा, किरण चौधरी, तनीषा चौधरी, महेश बसावतिया, संतोष बसावतिया, अनीता, सुनीता देवी, संतोष सैनी, ग्यारसी देवी, मुन्नी देवी, किरण देवी सहित नंदीशाला की टीम, भाजपा कार्यकर्ता और गौभक्त उपस्थित रहे।

Related Articles