[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में अखिल भारतीय किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, 20-21 सितंबर को जालंधर में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में अखिल भारतीय किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, 20-21 सितंबर को जालंधर में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

झुंझुनूं में अखिल भारतीय किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, 20-21 सितंबर को जालंधर में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

झुंझुनूं : अखिल भारतीय किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को झुंझुनूं के सामुदायिक विकास भवन में शुरू हुई। बैठक में देश के 15 राज्यों से आए किसान नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों और संगठन विस्तार की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता सांसद कामरेड सुदामा प्रसाद, कामरेड प्रेम सिंह गहलावत, कामरेड जयप्रकाश नारायण, कामरेड फूलचंद ढेवा, विधायक कामरेड अरुण सिंह, कामरेड देवेंद्र सिंह चौहान, कामरेड वी.एन. सिंह, कामरेड शिवसागर शर्मा, डॉ. शतनाम सिंह अजनाला एवं कामरेड हीरा गोप के अध्यक्ष मंडल ने की।

बैठक की शुरुआत दिवंगत किसान नेताओं, शहीद सैनिकों, फिलिस्तीन एवं ईरान में मारे गए नागरिकों तथा विभिन्न घटनाओं में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

राष्ट्रीय महासचिव एवं काराकाट सांसद कामरेड राजाराम सिंह ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की कृषि नीतियों की आलोचना करते हुए किसान संगठनों की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 और 21 सितंबर 2026 को पंजाब के जालंधर में अखिल भारतीय किसान महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन “खेत बचाओ, किसान बचाओ, कॉरपोरेट लूट का राज मिटाओ” के नारे के साथ किया जाएगा।

इसके साथ ही संगठन ने राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले देशभर में 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए राज्यों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मध्यप्रदेश सहित 15 राज्यों के किसान नेताओं ने अपने विचार रखे। राजस्थान से राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरी, राज्य उपाध्यक्ष कामरेड चंद्रदेव ओला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को भी जारी रहेगी, जिसमें संगठनात्मक विस्तार, किसान आंदोलनों की रणनीति तथा राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Related Articles