[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर में पेयजल समस्या का मौके पर हुआ समाधान, ग्रामीणों ने जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

ग्रामीण सेवा शिविर में पेयजल समस्या का मौके पर हुआ समाधान, ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्रामीण सेवा शिविर में पेयजल समस्या का मौके पर हुआ समाधान, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे की निकटवर्ती ग्रांम पंचायत टांई (मंडावा) में 02 जुलाई 2026 को राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता नजर आया। शिविर के दौरान वार्ड संख्या 10 में सार्वजनिक पेयजल मोटर खराब होने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों के समक्ष रखी गई, जिस पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की।

शिकायत मिलते ही विकास अधिकारी अमित चौधरी सहित उपस्थित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक प्रशासनिक, तकनीकी एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर समस्या के समाधान की प्रक्रिया तुरंत शुरू करवाई। त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पेयजल समस्या का मौके पर ही समाधान कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।

ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान में बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विकास अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो रहा है, जिससे आमजन का विश्वास शासन-प्रशासन के प्रति और मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर विकास अधिकारी अमित चौधरी, तहसीलदार शेर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी उम्मेद सिंह, मोहित बुड़ानिया, विजेंद्र ज्याणी, प्रशासक समीर बानो, प्रशासक प्रतिनिधि अकरम दिलावरखानी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles