खेतड़ी के ककराय में मोबाइल टावर से मशीन चोरी:क्षेत्र की टेलिकॉम सुविधा प्रभावित, ग्रामीणों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
खेतड़ी के ककराय में मोबाइल टावर से मशीन चोरी:क्षेत्र की टेलिकॉम सुविधा प्रभावित, ग्रामीणों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी के ककराय गांव में एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर से लाखों रुपए के उपकरण चोरी को गए। घटना 2 जुलाई की देर रात हुई, जिसके बाद क्षेत्र की संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। कंपनी ने खेतड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
चार आरआरयू (RRU) सिस्टम चोरी
कंपनी की सिक्योरिटी टीम झुंझुनूं के सुपरवाइजर जलेसिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जयपुर कंट्रोल रूम से 2 जुलाई की रात करीब पौने तीन बजे सूचना मिली थी। दो अज्ञात व्यक्ति ककराय गांव स्थित मोबाइल टावर परिसर में घुसे और वहां लगे चार आरआरयू (RRU) सिस्टम चोरी कर ले गए। इन उपकरणों की चोरी से टावर की सेवाएं बाधित हो गईं।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
घटना के बाद कंपनी ने टावर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दो संदिग्ध युवक चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। यह फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है, जिससे उनमें आक्रोश है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
थानाधिकारी मोहनलाल गुर्जर ने बताया कि मोबाइल टावर चोरी से संबंधित पूर्व में दर्ज मामलों के साथ इस प्रकरण को भी संलग्न कर जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय गिरोहों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2238199


