सिंघानिया विश्वविद्यालय के सलाहकार भूप सिंह रंगा का नोबल शिक्षण समूह में हुआ स्वागत
सिंघानिया विश्वविद्यालय के सलाहकार भूप सिंह रंगा का नोबल शिक्षण समूह में हुआ स्वागत
देवलावास : सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी के सलाहकार एवं हरियाणा शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त प्राचार्य भूप सिंह रंगा ने अपनी टीम के साथ नोबल शिक्षण समूह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सकारात्मक सोच, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर अपने प्रेरक विचार साझा किए।
नोबल शिक्षण समूह परिवार ने श्री रंगा एवं उनकी टीम का आत्मीय स्वागत करते हुए सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन, ईमानदारी, सकारात्मक सोच और परिणामोन्मुख कार्यशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके प्रेरणादायक विचारों ने उपस्थित सभी लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
संस्थान परिवार ने कहा कि भूप सिंह रंगा का सहज, व्यवहारकुशल और हँसमुख व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को निरंतर सीखने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर नोबल शिक्षण समूह की ओर से श्री रंगा का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सकारात्मक दृष्टिकोण संस्थान के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2238247


