[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोगामेड़ी परिसर व मेला ग्राउंड में लगाए लगभग 300 पौधे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोगामेड़ी परिसर व मेला ग्राउंड में लगाए लगभग 300 पौधे

गोगामेड़ी परिसर व मेला ग्राउंड में लगाए लगभग 300 पौधे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पर्यावरण असंतुलन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शमशाद अली के नेतृत्व में पुरानी गोगामेड़ी, चूरू स्थित गोगामेड़ी परिसर एवं मेला ग्राउंड में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के लगभग 300 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। इनमें मेहंदी, सदाबहार, मीठा नीम, जामुन, अनार, अमरूद, नींबू, शहतूत, करौंदा, चीकू, गुलमोहर, बेल तथा गुड़हल सहित अनेक पौधे शामिल हैं।

डॉ. शमशाद अली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी नियमित देखभाल कर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी डॉ. शमशाद अली द्वारा धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर हजारों पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया जा चुका है।

इस अवसर पर विश्वनाथ शर्मा राजगुरु, विमल सारस्वत, संदीप पाटिल, गोपाल शर्मा, रामावतार लोहिया, गोविंद महनसरिया, संतोष महनसरिया, नित्यानंद कुदाल, एडवोकेट योगेश शर्मा, रिज़वान खान, करण शर्मा, भँवर लाल सैनी, श्रवण कुमार भाटी तथा मोहम्मद रिज़वान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles