[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस शहरी शिविर में 118 पट्टे वितरित:25 लोगों को स्वनिधि योजना के चेक भी मिले, लाभार्थियों ने किया विधायक सुभाष मील खंडेला का स्वागत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस शहरी शिविर में 118 पट्टे वितरित:25 लोगों को स्वनिधि योजना के चेक भी मिले, लाभार्थियों ने किया विधायक सुभाष मील खंडेला का स्वागत

रींगस शहरी शिविर में 118 पट्टे वितरित:25 लोगों को स्वनिधि योजना के चेक भी मिले, लाभार्थियों ने किया विधायक सुभाष मील खंडेला का स्वागत

रींगस : कस्बे के नगर पालिका सभागार भवन में आयोजित शहरी शिविर में खंडेला विधायक सुभाष मील खंडेला ने 118 पात्र लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए। पट्टे मिलने पर लाभार्थियों ने विधायक मील का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया।

तहसीलदार एवं कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी महेश ओला ने बताया – शिविर में कुल 118 पट्टे वितरित किए गए। उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 25 लाभार्थियों को 15, 25 और 50 हजार रुपए के ऋण दिए गए। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री स्वरोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 13 लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विधायक मील ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर शहरी निवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शहरी सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता सोमेंद्र चौधरी, जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता बृजमोहन ओला, नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता लोकेश निठारवाल और सोहन सिंह बाजिया सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles