सांख्यिकी दिवस पर जिला कलक्टर ने कहा- सटीक आंकड़े सुशासन की मजबूत नींव, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान
सांख्यिकी दिवस पर जिला कलक्टर ने कहा- सटीक आंकड़े सुशासन की मजबूत नींव, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : महान सांख्यिकीविद प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के अवसर पर सोमवार को जिला परिषद सभागार में 20वां सांख्यिकी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शिरकत कर सांख्यिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया।
इस वर्ष सांख्यिकी दिवस की थीम “अनलॉकिंग द पोटेंशियल ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव डाटा” रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसीईओ भागचंद खारिया और सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ. रामगोपाल सेपट ने प्रो. पीसी महालनोबिस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नीति निर्माण और बेहतर सुशासन के लिए सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सांख्यिकी के उपयोग से लोकसेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
उन्होंने सांख्यिकी अधिकारियों से कहा कि वर्तमान समय में तकनीक और कौशल के साथ जुड़कर कार्य करें तथा डाटा एनालिसिस के माध्यम से बेहतर गवर्नेंस के लिए नए प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि सांख्यिकी कार्यों को केवल नियमित प्रक्रिया तक सीमित न रखते हुए आधुनिक तकनीक और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सिस्टम विकसित करने की दिशा में काम करना चाहिए।
एसीईओ भागचंद खारिया ने प्रो. पीसी महालनोबिस के जीवन और सांख्यिकी क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ. रामगोपाल सेपट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की थीम और उद्देश्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला सांख्यिकी रूपरेखा वर्ष 2025 और “चूरू जिला- एक दृष्टि में : 2026” ब्रॉशर का विमोचन भी किया गया। बीएसओ सलीम खान और सांख्यिकी अधिकारियों ने जन आधार योजना, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण तथा पहचान पोर्टल से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया।
कार्यक्रम में सांख्यिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सांख्यिकी निरीक्षक पवन कुमार शीला, किशन लाल यादव, संगणक मुकेश कुमार सैनी, प्रतीक महर्षि, शुभम शर्मा, नेहा सैनी, चेनाराम, योगेश कुमार कुमावत सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान बीएसओ पूजा मीणा, सोमेश शर्मा, गुरप्रीत लबाना, सुनील बुडानिया, हेमंत, कपिल, रमेश, बाबूलाल, सेडूराम, सुभाष जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234003


