पुरोहित का बास में अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण:उपमुख्यमंत्री बैरवा बोले- समाज का निर्माण समता और स्वतंत्रता पर होना चाहिए
पुरोहित का बास में अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण:उपमुख्यमंत्री बैरवा बोले- समाज का निर्माण समता और स्वतंत्रता पर होना चाहिए
रघुनाथगढ़ : पिपराली ग्राम पंचायत के पुरोहित का बास में रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि समाज का निर्माण समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय के मूल सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
बैरवा ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “जिस समाज के हाथ में किताब आ जाती है, उसकी बेड़ियां अपने आप कट जाती हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि स्थापित प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी, जबकि प्रस्तावित लाइब्रेरी युवाओं को शिक्षा और ज्ञान की नई दिशा प्रदान करेगी। उपमुख्यमंत्री ने सीकर को वीरों, शहीदों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों की धरती बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को अपनाकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।
लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, समाजसेवा में योगदान देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर 100 सीट क्षमता वाली लाइब्रेरी के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, सांगलिया धूनी पीठाधीश्वर ओमदास महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत, डीटीओ ताराचंद बंजारा और राजेश रोलन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, शिक्षा और संविधान के मूल्यों के प्रति जनजागरण का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2232888


