[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बालाजी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन: भोमपुरा ने फाइनल मुकाबले में जीलों को 9 रन से हराकर जीता खिताब, विजेता टीम ने मनाया जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बालाजी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन: भोमपुरा ने फाइनल मुकाबले में जीलों को 9 रन से हराकर जीता खिताब, विजेता टीम ने मनाया जश्न

बालाजी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन: भोमपुरा ने फाइनल मुकाबले में जीलों को 9 रन से हराकर जीता खिताब, विजेता टीम ने मनाया जश्न

बबाई : बबाई-बालाजी प्रीमियम लीग की ओर से आयोजित 13 दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को बावड़ी मैदान में रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। फाइनल में भोमपुरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीलों टीम को 9 रन से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद भोमपुरा टीम के खिलाड़ियों ने मैदान में जमकर जश्न मनाया।

फाइनल मुकाबले में भोमपुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीलों टीम ने आखिरी तक संघर्ष किया, लेकिन टीम 9 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। जीलों की ओर से मोहर सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया।

प्रतियोगिता का आयोजन 15 जून से 28 जून तक किया गया। आयोजन मंडल में अनिल चौटाला, रौनक गुप्ता, विराट गुर्जर, वीरसिंह खटाणा, महेश कुमार चांदेला, अजय चौधरी, प्रशांत सैनी, तनुज जांगिड, लट्टू उर्फ लाली और सचिन पंवार शामिल रहे।

समापन समारोह की अध्यक्षता उमेश गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर रहे। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट बजरंगलाल शर्मा, अशोक कुमार सैनी, भंवरसिंह सैनी (पीटीआई), हरीसिंह चांदेला, सुरेश कुमार सैनी, रवि मरोडिया और मामराज भार्गव मौजूद रहे। अतिथियों का आयोजन मंडल की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इकराम मलसीसर को दिया गया। बेस्ट बॉलर का खिताब कृष्ण कुमार किरोड़ीवाल ने जीता। बेस्ट बल्लेबाज और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जसवीर सेहरा को दिया गया। उन्हें ट्रॉफी सहित 3100 रुपए का पुरस्कार मिला।

उपविजेता जीलों टीम के कप्तान अशोक कुमार को 31 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं कमेंटेटर विराट गुर्जर और आशीष कुमार का भी सम्मान किया गया।

मैच के दौरान शांति व्यवस्था के लिए थानाधिकारी राजपाल यादव के निर्देशन में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका सुनील कुमार (वीडीओ), अजय चौधरी और महेश कुमार चांदेला ने निभाई। पूरे टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण राज क्रिकेट फेवर लाइफ और शुभम साउंड बबाई के सहयोग से किया गया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles