[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 109 रोगी लाभान्वित:13 मरीज आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित, बीपी और शुगर की भी जांच की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 109 रोगी लाभान्वित:13 मरीज आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित, बीपी और शुगर की भी जांच की

लक्ष्मणगढ़ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 109 रोगी लाभान्वित:13 मरीज आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित, बीपी और शुगर की भी जांच की

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में नागरिक परिषद द्वारा 41वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा एवं परामर्श सेवा शिविर आयोजित किया गया। हर माह के अंतिम रविवार को लगने वाले इस शिविर में 109 रोगियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर परिषद के सेवा मंदिर भवन में लगाया गया था।

परिषद के स्थानीय अध्यक्ष विष्णु भूत ने बताया- शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसके लिए पंजीयन सुबह 9:15 बजे ही शुरू हो गया था। सीकर स्थित टीबड़ा आई हॉस्पिटल एवं रेटिना सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर्सन ने 77 रोगियों की आंखों की जांच की। इनमें से 13 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया है, जिनका ऑपरेशन गुरुवार को सीकर में परिषद के खर्च पर कराया जाएगा।

परिषद सचिव निशांत गोयनका ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य लालचंद शर्मा और पूजा कुशवाहा ने भी अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार सभी रोगियों को सात दिन की निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

इसके अलावा, रक्तचाप (बीपी) और मधुमेह (शुगर) की निशुल्क जांच भी की गई। उन्होंने बताया कि इस सेवा अभियान के तहत अब तक लगभग 129 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के माध्यम से नेत्र ज्योति प्रदान की गई है, और करीब 1020 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवा का लाभ उठाया है।

ये मासिक शिविर अगले माह 26 जुलाई को सेवा मंदिर भवन में पुनः आयोजित किया जाएगा। शिविर के व्यवस्थित संचालन में परिषद युवा प्रकोष्ठ के हितेश शर्मा ने मरीजों को संबंधित कक्ष तक पहुंचाने और दवा वितरण जैसी विभिन्न सेवाओं में सहयोग किया।

परिषद के आशीष पाराशर, विकास सैनी, पवन शर्मा, नरेश सैनी, बाबूलाल बिजारणिया, श्यामसुंदर चमड़िया और पिंटू यादव ने भी शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles