[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ के मूंदड़ा में लोकदेवता की मूर्ति खंडित:एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज, आरोप-मंदिर में घुसकर चोरी की कोशिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ के मूंदड़ा में लोकदेवता की मूर्ति खंडित:एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज, आरोप-मंदिर में घुसकर चोरी की कोशिश

सुजानगढ़ के मूंदड़ा में लोकदेवता की मूर्ति खंडित:एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज, आरोप-मंदिर में घुसकर चोरी की कोशिश

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ तहसील के मूंदड़ा गांव में लोकदेवता वीर तेजाजी की मूर्ति को खंडित करने के मामले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सदर थाना एसआई गीता रानी विश्नोई ने बताया- मामले को लेकर पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई। मंदिर कमेटी के सचिव पूर्णाराम महरामराम जाट ने ऊंटालड़ के हेमसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दी है। हेमसिंह (22) पुत्र अजीत सिंह पर पहले से चोरियों के मामले दर्ज है।

मंदिर में घुसकर चोरी की कोशिश

रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार की रात हेमसिंह ने मंदिर परिसर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान उसने दान पेटी तोड़ने के लिए वहां लगी तेजाजी की मूर्ति से भाला अलग कर उसे खंडित कर दिया। गीतारानी ने बताया कि घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की गई है। पुलिस टीमें युवक की तलाश में लगी है। गुरुवार की रात नजदीकी गांव जीली गांव में भी दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई थी। जिनको इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77