[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्रिकेटर संदीप सैनी को कॉल्विन शील्ड की टीम से निकाला:जिला क्रिकेट संघ पर मनमानी के आरोप, बोले- सचिव के इशारे पर हुआ काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

क्रिकेटर संदीप सैनी को कॉल्विन शील्ड की टीम से निकाला:जिला क्रिकेट संघ पर मनमानी के आरोप, बोले- सचिव के इशारे पर हुआ काम

क्रिकेटर संदीप सैनी को कॉल्विन शील्ड की टीम से निकाला:जिला क्रिकेट संघ पर मनमानी के आरोप, बोले- सचिव के इशारे पर हुआ काम

सीकर : सीकर के क्रिकेटर संदीप सैनी को कॉल्विन शील्ड की टीम से निकाल दिया गया, जिसे लेकर क्रिकेटर संदीप सैनी ने जिला संघ के सचिव सुभाष जोशी पर मनमानी के आरोप लगाए। सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा कि वह 15 साल से जिले की टीम से खेल रहे थे और रणजी टीम में भी एलाइड थे। इसके बावजूद इस बार कॉल्विन शील्ड की टीम से उन्हें निकाल दिया गया।

संदीप सैनी ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ सचिव सुभाष जोशी के इशारे पर उन्हें टीम से निकाला गया, इसकी शिकायत की तो संघ सचिव ने ट्रायल से अब्सेंट रहने की बात कह दी, जबकि उसने(संदीप ने) ट्रायल दिए थे।

क्रिकेटर संदीप सैनी ने की सचिव को हटाने की मांग

क्रिकेटर संदीप सैनी ने सीकर में एडहॉक कमेटी गठित करने और मनमानी कर रहे सचिव सुभाष जोशी‌ को हटाने की मांग की है। क्रिकेटर संदीप ने कहा कि सीकर जिला संघ खिलाड़ियों को कोई सुविधाएं नहीं देता, इसलिए सीकर जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक नहीं पहुंच पाते हैं।

क्रिकेटर संदीप सैनी ने जिला‌ कोषाध्यक्ष आशीष तिवाड़ी और पूर्व रणजी प्लेयर हरीश सिंघवी पर जिला सचिव से मिलीभगत करने और शिकायतों की सुनवाई नहीं करने‌ के आरोप लगाए हैं। हालांकि, जिला क्रिकेट संघ सचिव ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77