[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऐश्वर्या भाटी की अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पद पर पुनर्नियुक्ति, क्षत्रिय समाज ने दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़नई दिल्लीराजस्थानराज्य

ऐश्वर्या भाटी की अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पद पर पुनर्नियुक्ति, क्षत्रिय समाज ने दी बधाई

ऐश्वर्या भाटी की अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पद पर पुनर्नियुक्ति, क्षत्रिय समाज ने दी बधाई

नई दिल्ली : भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता ऐश्वर्या भाटी को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (Additional Solicitor General – ASG) ऑफ इंडिया के पद पर पुनः नियुक्त किए जाने पर विभिन्न वर्गों में खुशी की लहर है। उनकी पुनर्नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet – ACC) ने मंजूरी दी है। उनका नया कार्यकाल 30 जून 2026 से शुरू होकर तीन वर्ष का होगा।

ऐश्वर्या भाटी राजस्थान के पाली जिले के सिरसावाद गांव की मूल निवासी हैं। उनके पिता के. एस. भाटी भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन रहे हैं। परिवार का जुड़ाव जोधपुर से भी रहा है। उनके बड़े भाई डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और भाभी नूपुर भाटी राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनके पति जयदीप सिंह हैं।

विधि क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और प्रभावी कार्यशैली के बल पर ऐश्वर्या भाटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि को देश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए क्षत्रिय समाज की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

समाज के लोगों ने कहा कि ऐश्वर्या भाटी की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है और समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

Related Articles